खंडवा (मध्य प्रदेश)
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक हिंसक लंगूर ने पिछले कुछ दिनों से भारी दहशत फैला रखी थी, जिसके हमले में अभीतक 40 से अधिक लोग घायल हो चुके है। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग ने कड़ी मशक्कत कर लंगूर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, जिसके बाद ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
कई दिनों से इलाकें मे उत्पात मचा रहा था लंगूर
मिली जानकारी के अनुसार कई दिनों से एक लंगूर हिंसक होकर खंडवा जिले के सुलगांव और उसके आसपास के इलाकों मे उत्पात मचा रखा था। वह घरों में घुसकर लोगों पर हमला कर देता था, यहा तक की वह हमले मे कई लोगों को खरोंचकर घायल भी कर चुका था। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंगूर के व्यवहार में बदलाव संभवतः किसी बच्चे की मौत से उपजे गुस्से या अन्य किसी कारण से था, लेकिन इसका सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका।
लोगो मे था दहशत का माहौल
लंगूर के इस आक्रामक व्यवहार से पूरे इलाके में खौफ का माहौल बन गया था। यहां तक की लोग अपने घरों से बाहर निकलने में डरते थे, खासकर उसकी बजह से बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित थे। लंगूर के अचानक हमले की वजह सः कई लोग छत से गिरकर या हड़बड़ी में चोटिल भी हो चुके है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने इससे पहले कभी किसी लंगूर को इतना हिंसक नहीं देखा था।
वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद लंगूर का किया रेस्क्यू
ग्रामीणों की शिकायत और लगातार बढ़ रहे हमलों के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। इंदौर के रालामंडल की एक विशेष रेस्क्यू टीम को खंडवा बुलाया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लंगूर को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया।कई घंटों की मेहनत के बाद, रेस्क्यू टीम ने लंगूर को बेहोश कर पिंजरे में कैद करने में सफलता हासिल की। रेस्क्यू के बाद, लंगूर को सुरक्षित रूप से घने जंगल में छोड़ दिया गया, जहाँ वह अब इंसानी आबादी से दूर है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 3, 2026अंतरराष्ट्रीय मानव बंधुता दिवस और हमारा पर्यावरण
UncategorizedFebruary 3, 2026International Day of Human Fraternity and our Environment
UncategorizedFebruary 3, 2026विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 एवं मणिपुर की लोकतक झील
UncategorizedFebruary 2, 2026WORLD WETLANDS DAY 2026 AND THE LOKTAK LAKE OF MANIPUR
