तुमकुरु (कर्नाटक)
कर्नाटक मे तुमकुरु जिले के देवरायणदुर्गा जंगल से एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आई हैं। क्षेत्र में पिछले दो दिनों के अंदर कुल 11 बंदरों शव मिले हैं, जिसमें 9 बंदर और 2 लंगूर शामिल हैं। प्राथमिक जांच में मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग को माना जा रहा है। मौत की सही वजह जानने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
मृत मिले 9 बंदर और 2 लंगूर
घटना की मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने बंदरों के शवों को देख उसकी जानकारी वन विभाग को दिया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया। सभी शवों को 500 मीटर के दायरे में पाया गया। इससे ऐसा अनुमान लगाया गया है कि सभी बंदर एक ही झुंड के सदस्य रहे हो।
फूड प्वाइजनिंग मानी जा रही है मुख्य वजह
वन विभाग की प्रारंभिक जांच में मौत की मुख्य वजह फूड प्वाइजनिंग को मानी जा रही है। मृत पाए गए बंदरों के मुंह और गर्दन के हिस्से नीले पाए गए हैं और साथ ही उनके गले और आंतों में से चावल के दाने पाए गए हैं, जो उनकी मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग की तरफ इशारा कर रही है। ऐसा आशंका है कि शायद उन्होंने कही से बचा हुआ या सड़ा खाना खाया होगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार
वन विभाग ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने भेजे दिया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर की जाएगी। वन विभाग के अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी है कि मृत बंदरों में किसी भी बिमारी या दुर्घटना के संकेत नहीं मिले हैं। फिलहाल मिले लक्षणों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 3, 2026अंतरराष्ट्रीय मानव बंधुता दिवस और हमारा पर्यावरण
UncategorizedFebruary 3, 2026International Day of Human Fraternity and our Environment
UncategorizedFebruary 3, 2026विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 एवं मणिपुर की लोकतक झील
UncategorizedFebruary 2, 2026WORLD WETLANDS DAY 2026 AND THE LOKTAK LAKE OF MANIPUR
