‘फ्रेंड्स ऑफ एलिफेंट्स’ की मदद से कम किया जाएगा मानव-हाथी संघर्ष

तेनकासी (तमिलनाडु)

शुक्रवार को तमिलनाडु के तेनकासी जिले मे वन विभाग ने मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए ‘फ्रेंड्स ऑफ एलिफेंट्स’ टीमों के गठन का प्रस्ताव दिया है। इन टीमों का मुख्य उद्देश्य हाथियों को सुरक्षित रूप से जंगल में वापस भेजना और फसलों को होने वाले नुकसान से रोकना होगा।

‘हाथी मित्र’ टीमों का गठन

तेनकासी वन प्रभाग ने मानव और हाथियों के बीच बढ़ते संघर्ष को रोकने के लिए ‘फ्रेंड्स ऑफ एलिफेंट्स’ टीमें बनाने की योजना बनाई है। जिला वन अधिकारी डॉ. आर. राज मोहन के अनुसार, इन टीमों में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी होगी। प्रत्येक टीम में चार सदस्य होंगे- एक वन विभाग का सदस्य, एक किसान और वन्यजीवों का व्यापक ज्ञान रखने वाले दो स्थानीय व्यक्ति।

क्या है इसका उद्देश्य

ये टीमें उन क्षेत्रों में तैनात की जाएंगी जहां हाथी अक्सर फसलों को नुकसान पहुंचाने के लिए खेतो मे आ जाते हैं। टीम के सदस्य ड्रम बजाकर या शोर मचाकर हाथियों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित रूप से जंगल में खदेड़ने का काम करेंगे। वे आस-पास के किसानों और लोगो को भी हाथियों की आवाजाही के बारे में सचेत करेंगे। इस काम के लिए टीम के सदस्यों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

मानव-हाथी संघर्ष को कम करने मे मिलेगी मदद

इस पहल का मुख्य लक्ष्य हाथियों को बिना किसी नुकसान पहुंचाए वापस जंगल में भेजना और मानव-हाथी संघर्ष को कम करना है। यह कदम स्थानीय समुदायों को वन्यजीव संरक्षण प्रयासों में शामिल करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह पहल तमिलनाडु में हाथी संरक्षण और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जिसमें स्थानीय भागीदारी और आधुनिक तकनीक का संयोजन किया गया है।

हालांकि इससे पहले भी प्रदेश सरकार एआई कैमरों का इस्तेमाल करके हाथियों को रेलवे ट्रेक पर ट्रेन दुर्घटनाओं से बचाने का प्रयास कर रही है, जिससे काफी हद तक सकारात्मक परिणाम मिल रहा है।

Author Profile

MB Luwang
MB Luwang
Forest and Environmental reporter at The ForestTimes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top