बंगलुरू में अवैध रॉक ब्लास्टिंग से मादा तेंदुए की मौत, गर्भ में पल रहे थे तीन शावक

बंगलुरू (कर्नाटक)

कर्नाटक मे बंगलुरू जिले के बसवनपुरा वन क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां अवैध खनन और रॉक ब्लास्टिंग के कारण एक गर्भवती मादा तेंदुआ की मौत हो गई है। मृत तेंदुए के पेट में तीन शावक पर रहे‌ थे, जिनकी भी मौत हो गई है। इस भयावह घटना ने प्रशासन और वन्यजीवो प्रेमियों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। जिसके बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए वन‌ मंत्री ने जांच के सख्त आदेश दिया है।

अवैध खनन और रॉक ब्लास्टिंग का है मामला

यह मामला 27 दिसंबर, 2025 का बताया जा रहा है। जब कग्गलीपुरा रेंज के बसवनतारा वन क्षेत्र में गश्त के दौरान वन‌ विभाग की टीम ने एक क्षत-विक्षत मादा तेंदुए की शव को बरामद किया। शव के पास बड़े-बड़े पत्थरों को भी देखा गया, जिनमे से कुछ पर खून के धब्बे भी देखें गए। प्रारम्भिक जांच में इस मामले को अवैध खनन और रॉक ब्लास्टिंग की दृष्टिकोण से देखा जा रहा है, क्योंकि इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अवैध खनन के मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

खनन के दौरान बड़े-बड़े पत्थरों को टोड़ने के लिए रॉक ब्लास्टिंग किया जाता है। जिसमें पत्थरों मे विस्फोट किया जाता है, ताकि पत्थर छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाएं। इस घटना में भी यही प्रकिया की गयी, पर बदकिस्मती से पत्थरों के कुछ टुकड़े तेंदुए पर जा गिरे जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

पेट में पल रहे थे तीन शावक

मृत तेंदुआ गर्भवती थी, उसके पेट में तीन शावक पल रहे थे। वह बहुत जल्द ही इन शावकों को जन्म देने वाली थी पर नियति मे कुछ और ही लिखा था। इस दर्दनाक घटना में मादा तेंदुए के साथ-साथ उसके तीनों शावकों की भी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में तेंदुए की उम्र 3-4 वर्ष की बताई जा रही है।

शव की हालत के देखते हुए ऐसा अंदाजा लगाया लगाया गया कि उसकी मौत दो-तीन दिन पहले ही हुई है।‌वन विभाग ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी, तबतक इस मामले की और भी छानबीन की जा रही है।

वन मंत्री ने दिए जांच के सख्त आदेश

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने जांच के सख्त आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इस मामले में शामिल पाए गए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर भी जांच के आदेश दिए हैं और उनपर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Author Profile

MB Luwang
MB Luwang
Forest and Environmental reporter at The ForestTimes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top