बहराइच न्यूज: आखिरकार मारा गया एक खूंखार भेड़िया

बहराइच (उत्तर प्रदेश)

आखिरकार बहराइच के लोगो को एक आदमखोर भेड़िए से छुटकारा मिल ही गया। बुधवार देर रात वन विभाग की टीम ने आदमखोर भेड़िए को टार्गेट पर लेकर उसे गोलियों से भून डाला। वन विभाग की टीम ने पहले तो उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद भी जब वे उसे पकड़ने मे नाकाम रहे तो उसे अंत मे गोली मार दी गई जिससे उसकी मौत हो गई। और इसी के साथ बहराइच के लोगो को उस आदमखोर भेड़िए से छुटकारा मिल गया।

एक महीने मे 6 लोगो को मार चुका था भेड़िया

भेड़िए के आतंक से बहराइच के लोग बेहद परेशान और डर के साये मे जी रहे थे। अब तक की मिली जानकारी के अनुसार यह आदमखोर भेड़िया एक महीने के भीतर ही 6 लोगो को अपना शिकार बना चुका था, वही उसके हमले से करीब 29 लोग घायल भी हो चुके है। क्षेत्र मे इस आदमखोर भेड़िए का आतंक इस कदर बढ़ चुका था कि लोग उसके डर की दहशत से अपने घरों से बाहर निकालने मे भी डरते थे। भेड़िए की मौत के बाद स्थानीय लोगो मे काफी हद तक सूकून का माहौल हैं।

ड्रोन से किया गया ट्रेक फिर मारा गया गोली

जानकारी के अनुसार मारे गए भेड़िए ने बहराइच जिले के मंझारा तौकली इलाके मे पिछले सवा महीने से आतंक मचा रखा था। वन विभाग की टीम कई दिनो से उसे पकड़ने के फिराक मे थी। बुधवार देर रात उस आदमखोर को कुछ ग्रामीणो ने गांव मे घुमते हुए देखा और तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुँचकर वन विभाग की टीम ने ड्रोन की मदद से उसकी गतिविधियों पर नजर रखा। पहले तो उसे जिन्दा की कोशिश की गई पर जब टीम उसे पकड़ने मे नाकाम रही तो लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टीम ने भेड़िये को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद भेड़िए के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच वन विभाग मुख्यालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई को पूर्व डीएफओ अजीत सिंह ने लीड किया।

सीएम योगी ने दिया था शूट एट द साइट का आर्डर

बहराइच मे पिछ्ले 2 सालो से भेड़ियों का आतंक फैला हुआ है। जिसमे कई लोग इन खूंखार भेड़ियों का शिकार भी हो चुके है, खासकर छोटे बच्चे। बहराइच मे इन आदमखोर भेड़ियों का आतंक इस कदर बढ़ चुका था कि लोग अपने घरो से बाहर निकलने से पहले कई बार सोचते थे। इन आदमखोर भेड़ियों के हमलों की लगातार हो रही घटनाओं से वन विभाग और प्रदेश सरकार भी परेशान हो चुकी थी। यहा तक की प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तो भेड़ियों को ऑन द स्पाट गोली मारने का आदेश भी दे दिया था। वन विभाग पिछले कई महीनों से भेड़ियों को पकड़ने के अनेक तरीके अपना रही थी पर इन आदमखोर भेड़ियों का आतंक रूकने का नाम ही नही ले रहा था।

तो क्या अब खत्म हो गया बहराइच मे भेड़ियों का आतंक

यह पहली घटना नही है जब बहराइच मे किसी भेड़िए को शूट किया गया है। इसके पहले 28 सितंबर को एक, 3 सितंबर को दो और 11 अगस्त को भी दो भेड़ियों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। अब सवाल यह खड़ा होता है कि क्या इस भेड़िए को जान से मारने के बाद बहराइच मे भेड़ियों का आतंक खत्म हो गया, इसका जवाब तो आने वाले समय मे ही पता लग सकेगा। हालांकि वन विभाग ने लोगो को आगाह किया है कि अभी बहराइच से भेड़ियों का आतंक पूरी तरह से खत्म नही हुआ है पर कोशिश है कि जल्द ही इन आदमखोर भेड़ियों से वहा के लोगो को निजात मिल जाएगी।

Author Profile

MB Luwang
MB Luwang
Forest and Environmental reporter at The ForestTimes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top