भोपाल (मध्य प्रदेश)
आज मध्य प्रदेश में भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में वन एवं स्वास्थ्य विभाग के नव नियुक्त कर्मचारियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे 877 नव-चयनित कर्मचारियो को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसमे वन विभाग के 543 और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के 334 कर्मचारी शामिल रहे।
इस आयोजन मे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि रहे साथ ही उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, वन मंत्री, और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जैसे अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन) अशोक वर्णवाल और प्रधान मुख्य वन संरक्षक वी एन अंबाड़े भी उपस्थित रहे।
वन विभाग मे हुई 543 नियुक्तियां
इस कार्यक्रम मे कुल 543 वन विभाग कर्मचारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें 76 वन क्षेत्रपाल और 467 वन रक्षक शामिल है। इन्होने संबंधित वन प्रशिक्षण स्कूलों में अपना प्रशिक्षण भीशपूरा कर लिया है। इनको देश के विभिन्न प्रतिष्ठित प्रशिक्षण अकादमियों में 18 महीने का कठोर और व्यापक वानिकी प्रशिक्षण दिया गया है। उस प्रशिक्षण में इन्हे वानिकी, जैव विविधता, वन्यजीव प्रबंधन और अन्य संबंधित विषयों को शामिल किया गया था, ताकि वे वन संरक्षण और प्रशासन के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
इसमे वन क्षेत्रपाल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2020-21 द्वारा आयोजित परीक्षा से चयनित हुए है और वन रक्षकों का चयन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा 2022-23 के माध्यम से किया गया है।

वन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती
इन नव-नियुक्त वन क्षेत्रपालों और वन रक्षकों की तैनाती से राज्य के वन क्षेत्रों में प्रबंधन और संरक्षण प्रयासों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। ये अधिकारी मध्य प्रदेश के मूल्यवान वन संसाधनों की सुरक्षा, अवैध कटाई और शिकार को रोकने, और वन्यजीवों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विभाग को इन प्रशिक्षित अधिकारियों से काफी अपेक्षाएं हैं, क्योंकि वे अपने प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए आधुनिक तरीकों और तकनीकों का उपयोग करके वन विभाग के कार्यों को और अधिक कुशल बनाएंगे।यह नियुक्ति राज्य सरकार के रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयासों का भी हिस्सा है, जिससे प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिला है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 3, 2026अंतरराष्ट्रीय मानव बंधुता दिवस और हमारा पर्यावरण
UncategorizedFebruary 3, 2026International Day of Human Fraternity and our Environment
UncategorizedFebruary 3, 2026विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 एवं मणिपुर की लोकतक झील
UncategorizedFebruary 2, 2026WORLD WETLANDS DAY 2026 AND THE LOKTAK LAKE OF MANIPUR
