क्या है सेवा पर्व?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर नमो ऐप पर सेवा पर्व-2025 नामक एक डिजिटल अभियान शुरू किया गया है। 15 दिवसीय (17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक) यह अभियान ‘सेवा ही संकल्प और राष्ट्र प्रथम’ के विषय पर आधारित हैं, और इसका उद्देश्य लोगों को राष्ट्र-सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करना और प्रधानमंत्री मोदी की सेवा भावना का सम्मान करना है।
इस दौरान केन्द्र के विभिन्न मंत्रालय और राज्य सरकारें सेवा और जन कल्याण से संबंधित कार्यक्रम और अभियान चलाएगें और जागरूकता फैलाने काम करेंगे।
सेवा पर्व के मुख्य उद्देश्य-
●सेवा की भावना को मजबूत करना: नागरिकों को निःस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करना।
●पीएम मोदी की सेवा-भावना का सम्मान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवनभर की सेवा और समर्पण को सम्मान देना।
●सामुदायिक भागीदारी बढ़ाना: सेवा कार्यों के माध्यम से आम लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना।
●जन-कल्याण को बढ़ावा देना: विभिन्न सामाजिक और कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करना।

राज्यों ने पौधारोपण कर शुरू किया अभियान
सेवा पर्व के अवसर पर, विभिन्न राज्य सरकारें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) से लेकर 2 अक्टूबर (गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती) तक कई सेवा-उन्मुख अभियान और गतिविधियाँ चला रही हैं। इन गतिविधिओं में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्य शामिल हैं।
●उत्तर प्रदेश मे 15 लाख पौधे लगाए जाएंगे, ’स्वस्थ नारी,सशक्त परिवार’ अभियान के तहत स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, और कई अन्य पर्यावरण संबंधित जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
●मध्य प्रदेश के धार्मिक जिले में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी जाएगी, ‘आदि सेवा पर्व’ के तहत आदिवासी समुदायों मे सेवा-उन्मुख गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
●बिहार मे ‘वस्त्र सहायता योजना के अंतर्गत 16 लाख श्रमिकों को 5000 रूपये दिए जाएंगे और ‘मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना’ के तहत युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
इसी तरह अन्य राज्यों में भी सेवा पर्व के दौरान विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी।

अभियान में कुल नौ गतिविधियां हैं शामिल
●सबका साथ, सबकी सेवा: इसके तहत लोग 15 सेवा गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। इनमें एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छता अभियान, रक्तदान आदि कार्यक्रम शामिल हैं। ऐसी गतिविधियों में शामिल होने के बाद प्रतिभागी अपनी तस्वीर अपलोड कर सकते हैं और उन्हें लीडरबोर्ड व प्रमाण-पत्र के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा।
●वर्चुअल प्रदर्शनी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम ही प्रेरणा शीर्षक से नमो एप पर एक वर्चुअल प्रदर्शनी बनाई गई है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के 75 वर्षों की झलक देखने को मिलती है। मोदी माइलस्टोन फोटोबूथ फीचर में लोग पीएम की पृष्ठभूमि के साथ सेल्फी ले सकते हैं।
●एआई शुभकामना रील: एआई शुभकामना रील का विकल्प भावनात्मक जुड़ाव के लिए है। नागरिक पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत एआई-जेनरेटेड जन्मदिन की शुभकामनाएं बना सकते हैं।
●अपने मोदी गुण खोजें: यह नागरिकों को यह जानने के लिए आमंत्रित करती है कि प्रधानमंत्री के कौन से गुण उनमें समान हैं।
●अपने नमो को जानें: नो योर नमो क्विज ऐसी प्रतियोगिता है, जिसमें प्रतिभागियों को पीएम मोदी के जीवन और नेतृत्व से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देने पर अंक और प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।
●मैं भी मोदी: एक प्रतीकात्मक सामूहिक भाव प्रदर्शन के लिए ‘मैं भी मोदी’ नाम से अभियान में नागरिक सेवा करते हुए अपनी तस्वीर अपलोड कर सकते हैं। सभी तस्वीरें मिलकर प्रधानमंत्री मोदी का एक बड़ा कोलाज बनाती हैं।
●नमो पुस्तक संग्रह: इसके तहत नमो एप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरक जीवन यात्रा से जुड़ी पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध कराया गया है।
●नमो मर्चेंडाइज: इस गतिविधि के विकल्प में टी-शर्ट और मग से लेकर टोपियों तक प्रदर्शित की गई हैं। उपयोगकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के बिल्कुल नए नारों वाले उत्पाद चुन सकते हैं और उन्हें नमो एप के माध्यम से सीधे आर्डर कर सकते हैं।
●विश्व की शुभकामनाएं: वर्ल्ड विशेज फीचर दुनिया भर के नेताओं और हस्तियों के शुभकामना संदेश एक साथ दिखाता है। यह प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक पहचान को विशेष रूप से रेखांकित करने के लिए है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 3, 2026अंतरराष्ट्रीय मानव बंधुता दिवस और हमारा पर्यावरण
UncategorizedFebruary 3, 2026International Day of Human Fraternity and our Environment
UncategorizedFebruary 3, 2026विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 एवं मणिपुर की लोकतक झील
UncategorizedFebruary 2, 2026WORLD WETLANDS DAY 2026 AND THE LOKTAK LAKE OF MANIPUR
