‘हम भी मुंबईकर हैं, कृपया हमारे प्रति दयालु रहें।’

मुंबई (महाराष्ट्र)

आजकल मुंबई मे पेटा इंडिया का एक वीडियो बहुत वायरल चल रहा है, जिसमें कुछ स्थानीय लोग कबूतर का मुखौटा पहनकर अपनी-अपनी दिनचर्या मे व्यस्त दिखाई दे रहे है। इस विडियो का मुख्य उद्देश्य मुंबई के लोगो और महाराष्ट्र सरकार को कबूतरों के प्रति दया और उन्हे आहार देने की अपील करना है। यह पहल तब शुरू की गई जब बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा कबूतरों को दाना डालने पर प्रतिबंध और कबूतरखानों को बंद करने का आदेश दिया गया। सरकार के इसी फैसले का विरोध करने के लिए पेटा इंडिया ने इस तरह का शान्ति प्रदर्शन को चुना गया।

कबूतर भी है मुंबई का हिस्सा

हाल ही मे सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद मुंबई मे लोगो ने कबूतरों को दाना खिलाना सामान्य रूप से कम कर दिया है, जिससे वे भूखमरी का शिकार हो रहे है। कबूतरखानों के भी बंद होने से कबूतरों को रहने मे दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार के इसी फैसले के खिलाफ पेटा इंडिया ने इस तरह के शान्ति विरोध का तरीका चुना। जिसमे कुछ लोग अलग-अलग तरह के मुंबईकरों की वेशभूषा में (आटो चालक, महाराष्ट्रीयन साड़ी पहनी महिला, आफिस जाने वाला कर्मचारी, बालीवुड प्रशंसक और धोती-कुर्ता पहने एक पुरूष) दिखाई दे रहे है।

सभी अपनी-अपनी सामान्य दिनचर्या मे व्यस्त है, कोई ट्रेन की सवारी कर रहा, कोई अपनी पत्नी के लिए फूल खरीद रहा, कोई वड़ा पाव ले रहा और कोई काली और पीली टैक्सी चला रहा। ये सभी अपने हाथो मै तख्तियाँ लिए हुए है, जिन पर लिखा हुआ है, “हम भी मुंबईकर हैं, कृपया हमारे प्रति दयालु रहें ताकि यह दर्शाया जा सके कि कबूतर भी हमारी तरह ही मुंबई का हिस्सा है और उन्हे भी खाने और जीने का अधिकार हैं।

क्यो लगाया गया कबूतरों पर प्रतिबंध

मुंबई से 2024 मे एक आरटीआई का रिपोर्ट सामने आया जिसमे पता चला कि मुंबई के तीन सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों मे एक साल के भीतर 0.3% सांस संबंधी बीमारियों के मामले कबूतरों के संपर्क से जुड़े थे। एक अंतर्राष्ट्रीय शोध भी दर्शाता हैं कि जो मनुष्य कबूतरों से नियमित संपर्क मे रहते है, उन्हे कबूतरो से बीमारी फैलने का जोखिम बहुत ज्यादा रहता है और कबूतर स्वाभाविक रूप से बर्ड फ्लू के प्रति प्रतिरोधी भी होते हैं ।

इसी मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने कबूतरों को दाना खिलाने पर प्रतिबंध और कबूतरखानों को बंद करने का फैसला किया।

कबूतरों पर प्रतिबंध हटाने का अपील किया

वीडियो के माध्यम से पेटा इंडिया ने लोगो को कबूतरों के प्रति दया को प्रोत्साहित किया तथा शहर के कबूतरखानों पर बॉम्बे उच्च न्यायालय द्वारा लगाए गए भोजन पर प्रतिबंध को हटाने की अपील की है।विरोध प्रदर्शन कर पेटा इंडिया ने सरकार को तीन अन्य व्यावहारिक कदम सुझाए हैं :-

●कबूतरखानों में भोजन देने के विशिष्ट समय और केंद्र निर्धारित करना

● इन स्थलों पर नियमित सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करना

●उचित भोजन पद्धतियों और कबूतरों से होने वाले न्यूनतम स्वास्थ्य जोखिमों के बारे मे जनता को शिक्षित करने के लिए बहुभाषी संदेश लगाना।

Author Profile

MB Luwang
MB Luwang
Forest and Environmental reporter at The ForestTimes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top