हाथी के ‘खूनी आतंक’ से जूझ रहा है झारखंड…

चाईबासा (झारखंड)

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूमि जिले में पिछले कुछ दिनों से एक खूंखार हाथी ने आतंक मचा रखा है। खून का प्यासा यह हाथी अबतक 22 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। उसके इस खूनी आतंक का सिलसिला दिसंबर से शुरू हुआ लेकिन, इस साल की शुरुआत में अपनी चरम पर पहुंच गया। उसके आतंक से लोग दहशत में हैं, और प्रशासन से उसे जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं। वन‌ विभाग द्वारा उसे पकड़ने की सभी कोशिशे नाकाम साबित हो रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

सिंहभूमि को बना रहा ‘मौत की भूमि’

यह खूनी हाथी झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुछ क्षेत्रों में अपनी तबाही मचा रहा है। वह 120 किमी के रेंज में घूमते हुए आतंक मचा रहा है। हाथी को अभी तक चाईबासा, मझगांव और इसके आसपास के क्षेत्रों में देखा गया है। हाथी बड़ी ही चालाकी से एक लूप को फालो कर रहा है। वह दिन में जंगल में छिपा रहता है, और रात के अंधेरे में अपना आतंक मचाता है। इसी कारण से अभीतक वह पकड़ा नहीं जा सका है। इसे पकड़ने के लिए स्थानीय लोग, पुलिस, प्रशासन के साथ-साथ दो-दो राज्यों की वन विभाग की टीम जुटी हुई है, लेकिन अभी इसका कोई सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रहा है।

अबतक 22 लोगों की जान ले चुका है यह हाथी

यह खूंखार हाथी अभी तक 22 लोगों को मौत के घाट उतार चुका है, और अपने हमले से कई को घायल भी कर चुका है। इसकी दहशत इस कदर बढ़ गई है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं। हाथी रात के अंधेरे में बाहर निकलकर तबाही मचाता है और दिन निकलते ही जंगल में जाकर छिप जाता है। उसके आतंक से डरें सहमें हूए लोग एकसाथ इकट्ठा होकर पहरा दे रहे हैं।

एक ही दिन में 6 लोगों को उतारा मौत के घाट

हाथी के सिर पर इस कदर से खून सवार है कि वह अपने रास्ते में आए लोगों को रौंदता हुआ चला जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 6 जनवरी की रात को इसने पुआल में सो रहे एक परिवार को रौंद दिया जिससे मौक़े पर सभी 6 लोगों की मौत हो गई। जिसने भी इस भयावह मंजर को देखा उसकी रुह कांप गई। 8 जनवरी को इसने एक दंपति को कुचलकर मार डाला। ऐसे ही हमला करतें-करते वह 14 दीनों में 22 लोगों की जान ले चुका है।

वन विभाग के सभी पैंतरे हो रहे फेल

हाथी के आतंक से स्थानीय लोगों में वन विभाग और प्रशासन के लिए आक्रोश और नाराजगी है। लोगों का इल्ज़ाम है कि वन विभाग वन विभाग हाथी को पकड़ने में लापरवाही बरत रहा है। हाथी को पकड़ने के उनके सभी हथकंड़े नाकाम साबित हो रहे हैं, जिससे लोगों में डर और भी बढ़ता चला जा रहा है।वहीं दूसरी तरह वन विभाग का कहना है कि उनकी टीम लगातार कई दिनों से खूनी हाथी को पकड़ने का प्रयास कर रही है, और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

सब हो चुकी है तैयारी, बस पकड़े जाने की है देर

चाईबासा के डीएफओ ने जानकारी दी कि हाथी को पकड़ने के लिए सभी तैयारियां हो चुकी है। हाथी बहुत तेजी से अपना जगह बदल रहा है, जिससे उसे ट्रैक करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। वन विभाग की टीम घात लगाए बैठी हुई है। उसपर लगातार ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है और उम्मीद है कि उसे बहुत जल्द ही पकड़ा जा सकता है।

Author Profile

MB Luwang
MB Luwang
Forest and Environmental reporter at The ForestTimes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top