भुवनेश्वर (ओडिशा)
ओडिशा सरकार ने ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के अंतर्गत राज्य भर मे 17 सितंबर 2025 को 75 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य तक रखा था, जिसे सरलतापूर्वक पूरा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन के अवसर पर उन्हें उपहार के रूप मे भेंट किया। अभी तक के सरकारी आकड़ों के अनुसार ओडिशा मे 17 सितंबर को 1.5 करोड़ पेड़ों को लगाया गया, जोकिं काबिलेतारीफ है और अन्य राज्यों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। पिछले साल ओडिशा इस कार्यक्रम के तहत 63 लाख पेड़ों को लगाकर देश मे चौथे पर रहा।
ओडिशा सरकार के इस अभियान को सफल बनाने में सरकारी, गैर-सरकारी संगठन, युवा संघ, पंचायती राज संस्थाए, स्कूल, कॉलेज, स्वयं सहायता समूहों सहित प्रदेश के सभी लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रधानमंत्री को दिया गया जन्मदिन का उपहार
लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा करके ओडिशा ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकें 75वें जन्मदिन के अवसर पर 75 लाख पेड़ लगाकर उन्हें जन्मदिन का बहुमूल्य उपहार दिया। साथ ही देश मे हरित क्रांति को बढ़ावा देने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, उनका यह अभियान न सिर्फ ओडिशा के लिए बल्कि पूरे देश के लिए फायदेमंद साबित होगी। देश मे हरित आवरण को बढ़ावा मिलेगा साथ ही साथ स्वच्छ पर्यावरण के रूप मे भी कार्य करेगा। इस अभियान का उद्देश्य केवल पेड़ लगाने तक ही सीमित नही है, बल्कि उनकी देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित करना है।
सुंदरगढ़ रहा सबसे आगे
ओडिशा के इस एतिहासिक अभियान को पूरा करने मे प्रदेश के सभी 30 जिलों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 15 लाख पौधारोपण के साथ सुंदरगढ़ जिला सबसे आगे रहा, वही अपनी भौगोलिक विषमताओं के कारण 1.5 लाख पौधारोपण के साथ देवगढ़ सबसे पीछे रहा। साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा अभियान की सफलता पर व्यापक प्रचार कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

सीएम माझी ने जाहिर की प्रसन्नता
सीएम माझी ने लक्ष्य प्राप्ति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर हमने 75 लाख पेड़ लगाने के अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा करके उन्हें जन्मदिन के उपलक्ष्य में ओडिशा का उपहार दिया है। अभी तक पूरे ओडिशा में 1.5 करोड़ से ज़्यादे पेड़ लगाए जा चुके हैं। यह सामूहिक प्रयास धरती माता के प्रति हमारे गहरे कर्तव्यबोध को दर्शाता है और इस कार्य में योगदान देने वाले सभी लोगों का हार्दिक आभार। इस अभियान ने पर्यावरण के लिए समाज को एकजुट किया है।
ओडिशा मे लगाया गया प्रत्येक पौधा हरित के हमारे संकल्प का जीवंत प्रतीक, मोदी जी का राज्य के प्रति स्नेह, लोगों का उनके प्रति सम्मान और प्रदेश के विकास के प्रति प्रतिबद्घता को समर्पित है।
आने वाले दिनों में यह आंदोलन और भी व्यापक होगा, प्रकृति पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ लगाना ही काफी नहीं है। हर सरकारी कर्मचारी और नागरिक को उनके पालन-पोषण और सुरक्षा की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए।”

Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 3, 2026अंतरराष्ट्रीय मानव बंधुता दिवस और हमारा पर्यावरण
UncategorizedFebruary 3, 2026International Day of Human Fraternity and our Environment
UncategorizedFebruary 3, 2026विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2026 एवं मणिपुर की लोकतक झील
UncategorizedFebruary 2, 2026WORLD WETLANDS DAY 2026 AND THE LOKTAK LAKE OF MANIPUR
