तीन महीने बाद खुले कूनो नेशनल पार्क के गेट, फिर से चीतों को फर्राटा लगाते देख सकेंगे पर्यटक

मध्य प्रदेश

नए पर्यटन सीजन में बुधवार (1 अक्टूबर) को तीन महीने बाद पर्यटकों के लिए फिर से कूनो नेशनल पार्क के गेट खोल दिए गए। इस अवसर पर पार्क के तीनों गेटों (टिकटोली, अहेरा और पीपलबावड़ी) के मुख्य द्वार पर नारियल फोड़कर पार्क मे आए पर्यटकों को माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। अब पर्यटक पार्क मे चीतों का दीदार कर उन्हें फर्राटा लगाते हुए देख सकेंगे। बारिश के कारण जुलाई से पार्क को कुछ महीनों के लिए बंद कर दिया जाता है, जिससे बाद बरसात का मौसम खत्म होने पर फिर से खोल दिया जाता हैं।

पहले दिन पहुँचे 12 पर्यटक

तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद पहले दिन 12 पर्यटक चीतों का दीदार करने कूनो नेशनल पार्क पहुँचे जिनका पार्क के कर्मचारियों द्वारा माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद पर्यटकों ने कूनो में भ्रमण किया और कई वन्यजीवों के साथ पार्क के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा। हालांकि वे चीतों के दीदार से वंचित रहे।

कूनो मे मौजूद है 24 चीतों

‘चीतों का घर’ कूनो नेशनल पार्क मे मौजूदा वक्त में चीतों और शावकों को मिलाकर कुल 24 चीते मौजूद हैं, जिनमें से 16 चीते कूनो के खुले जंगल में आजाद घूम रहे हैं तो वहीं 8 चीते और शावक कूनो के बाड़े मे बंद हैं। जल्द ही चीता स्टेयरिंग कमेटी कुछ चीतों को खुले जंगल मे छोड़ने के लिए कूनो पार्क प्रबंधन को हरी झंडी दे सकती है, ताकि पर्यटक जंगल सफारी के दौरान चीतों को आसानी से दीदार कर सके।

जंगल सफारी का ले सकेंगे मजा

पर्यटक जंगल सफारी की मदद से फिर से जंगल मे घूमकर चीतों का दीदार कर सकेंगे। देश में पहली बार पर्यटक खुले घूमते चीतों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का दुर्लभ अवसर प्राप्त कर सकेंगे। पर्यटक जंगल सफारी के लिए MP Online पोर्टल से ऑनलाइन या प्रवेश द्वार से ऑफ़लाइन बुक कर सकते हैं। प्रवेश शुल्क के अलावा, पर्यटकों को जिप्सी के लिए ₹2,500 और गाइड के लिए ₹800 शुल्क का भुगतान करना होगा।

●अक्टूबर मे जंगल सफारी का समय सुबह 6:30-10:30 बजे तक और शाम 3:00 -6:00 बजे तक रहेगी।

●नवंबर से जनवरी सुबह 7:00 -11:00 बजे तक और शाम 3:00 – 5:30 बजे तक रहेगी।

Author Profile

MB Luwang
MB Luwang
Forest and Environmental reporter at The ForestTimes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top